हरदोई से गुरसहायगंज वाया सांडी नई रेलवे लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी

समृद्धि न्यूज। हरदोई से गुरसहायगंज वाया सांडी नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल गई है, जिसके लिए 1302 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। दो दशकों से सांडी रेल लाओ संघर्ष समिति द्वारा किए गए संघर्ष का यह परिणाम है। यह परियोजना कन्नौज और हरदोई को सीधे जोड़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। इसकी लंबाई 59.30 किलोमीटर है, जो बाद में 63.70 किलोमीटर हो गई। हरदोई से गुरसहायगंज वाया सांडी नई रेलवे लाइन (59.30 किलोमीटर) है। इस परियोजना के लिए वर्ष 2018-2019, 2020-2021, 2022-2023 के रेल बजट में अनुमानित लागत 1302 करोड़ प्रस्तावित की गई थी। वर्ष 2023 में इस रेल लाइन परियोजना की प्रस्तावित दूरी 59.30 किलोमीटर से बढ़ाकर 63.70 किलोमीटर कर दी गई। जबकि प्रस्तावित लागत 1302 करोड़ से बढ़ाकर 1481 करोड़ कर दी गई थी। रेल लाइन को प्राथमिकता देते हुए उत्तर रेलवे की पिंक बुक में दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *