आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए जनपद की बार एसोसिएशन से मांगा जाएगा सहयोग
छिबरामऊ। साथी अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर अधिवक्ताओं ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।पदाधिकारियों ने कहा कि आगे की रणनीति को लेकर जनपद की बार एसोसिएशन से सहयोग मांगा जाएगा।
बार एसोसिएशन छिबरामऊ की बैठक अधिवक्ता सभागार में अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर और महासचिव ललित प्रताप सिंह की उपस्थिति में हुई।बैठक में साथी अधिवक्ता सचिन शाक्य पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे वापस न होने पर गुरूवार से तहसील परिसर में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन हो गया।बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर और महासचिव ललित प्रताप सिंह ने कहा कि धरने को सफल बनाने के लिए जनपद की बार एसोसिएशन से भी सहयोग मांगा जाएगा।इस दौरान प्रमोद त्रिपाठी, प्रमोद दुबे, राजेश शाक्य, अनूप दीक्षित, रामसेवक वर्मा, फहीम जमा खां, ब्रजेंद राजपूत, जयवीर सिंह, कन्हई वर्मा, राकेश भटनागर, बलराम राजपूत, सद्दाम हुसैन, सुधाकर अग्निहोत्री, समोद यादव, ब्रह्मदत्त यादव, घनश्याम, रामबाबू शाक्य, राजेश यादव, विमलेश तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
