आश्वासन के बाद धरना हुआ समाप्त, लगा पुन: सण्डे बाजार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रशासन द्वारा सण्डे बाजार बंद करने की चेतावनी पर युवा व्यापारियों ने विरोध में धरना दिया। आधे घंटे के बाद ही आश्वासन के बाद सण्डे बाजार लग गया। बीते कुछ दिन पूर्व संडे बाजार जो नेहरू रोड पर लगता है उसके अध्यक्ष नितिन गुप्ता से सण्डे बाजार न लगाने की चेतावनी दी थी। जैसे ही व्यापारियों को बात पता चली, व्यापारियों ने युवा नगर अध्यक्ष अंंकुर श्रीवास्तव के नेतृतव में नेहरु रोड पर सुबह धरना दिया। कुछ देर बाद कोतवाली निरीक्षक पहुंचे और पुन: सण्डे बाजार लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया और अपनी दुकानें खोल दी। धरना के दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाये गये। घुमना चौकी इंचार्ज, पल्ला चौकी इंचार्ज मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने संडे बाजार को लगने की अनुमति दे दी। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। अंकुर श्रीवास्तव ने वीडियो जारी कर कहा था कि यदि संडे बाजार अपना तथा स्थान पर नहीं लगा तो व्यापार मंडल कोतवाली फर्रुखाबाद का घेराव करेगा, वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। संडे बाजार लगने पर व्यापारियों को बड़ी जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *