एशियन कम्प्यूटर द्वारा नव वर्ष पर रंगारंग कार्यक्रम हुए आयोजित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।  विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा नव वर्ष के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन जोगराज स्ट्रीट स्थित एशियन सभागार में हुआ। गीत, संगीत की धुन पर छात्र-छात्रों ने बढ़-चढक़र कार्यक्रम में भाग लिया। स्पून बैलून गेम में सौरव विजेता रहे। वहीं कप बैलून गेम में प्रवेश विजय हुए। डांस में अनामिका, अंकिता, राशि, स्मृति ने भाग लिया। कुश चौहान ने काव्य पाठ किया। केशव एवं शौर्य ने गीत लगाकर माहौल को रोचक बनाया। इस अवसर पर निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर काउंसलर फाल्गुनी भैरवानी, फैकल्टी शैलेन्द्र मिश्रा, सुपर्णा मिश्रा, राधिका सोमवंशी सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *