दिल्ली धमाके में सामने आया पुलवामा कनेक्शन, कई बार बिकी कार, जांच जारी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। इसी के साथ शक के आधार पर १3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछतारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे। आसपास खड़ी गाडिय़ों के शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई। इस बीच, अमेरिका ने धमाके की जांच में मदद की पेशकश की है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 गाड़ी में धमाका हुआ। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, धमाका धीमी गति से चल रही कार में शाम करीब 6:52 बजे हुआ। शुरुआती जांच के अनुसार, कार में तीन लोग सवार भी थे। एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

शक के आधार पर 13 हिरासत में

दिल्ली पुलिस के मुताबिक बदरपुर बॉर्डर से लाल किले की सुनहरी मस्जिद की पार्किंग तक और आउटर रिंग रोड से कश्मीरी गेट से लाल किले रूट के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा गया है। तकरीबन 200 पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज कई रूट्स पर चेक किए है। अलग अलग जगह से सीसीटीवी के हिसाब से करीब 13 लोगों को शक के दायरे में लेकर पूछताछ कर रही है। डॉक्टर उमर फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े हुए शख्स की आई-20 में होने की आशंका है। लेकिन, मौत किसकी हुई डीएनए रिपोर्ट के बाद ही क्लियर होगा।

विस्फोट का वीडियो भयावहता

चांदनी चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से साझा वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही है। इसमें एक शव वाहन पर पड़ा है। कई शवों के अंग बिखरे हुए थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने बताया कि 800 मीटर दूर उनकी पूरी इमारत हिल गई थी।

फोरेंसिक जांच में होगा फरीदाबाद मॉड्यूल का खुलासा

दिल्ली ब्लास्ट फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है। एजेंसियों को शक है कि फिदायीन हमला हुआ है। कार में विस्फोटक लगाया और धमाका किया गया। शक है कार में डॉ0 उमर मोहम्मद सवार था, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी इस बात की जांच कर रही है कि क्या विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ है, जिससे फरीदाबाद मॉड्यूल से इसके संबंध की पुष्टि हो सकेगी।

ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन

दिल्ली ब्लास्ट में जिस कार का इस्तेमाल हुआ है, उसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, ये कार पुलवामा के तारिक के हाथ बेची गई थी, तारिक की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें उसके हाथ में रॉयल कार जोन का कार्ड दिख रहा है, रॉयल कार्ड जोन फरीदाबाद में है। जिस कार एचआर-26-सीई 7674 से धमाका हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम हरियाणा निवासी सलमान के नाम है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने उसे अंबाला में किसी तीसरे को बेच दिया। वहां से कार पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई थी। पुलवामा में 2019 में आतंकियों ने इसी तरह एक वाहन में विस्फोटक भरकर धमाका किया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हुए थे।

एफएसएल की एक टीम मौके पर मौजूद

सुबह उस जगह से ताज़ा तस्वीरें जहां कल शाम लगभग 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई आई-20 कार में विस्फोट हुआ था, विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, एफएसएल और सुरक्षाकर्मियों की एक टीम यहां मौजूद है।

आतंकवादियों की नजऱ लंबे समय से दिल्ली पर थी

केंद्रीय मंत्री और हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि आतंकवादियों की नजऱ लंबे समय से दिल्ली पर थी, उन्हें घुसपैठ की खबरें थीं। उन्हें कामयाबी मिल गई, एक साजिश चल रही थी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवादी बदला लेना चाहते हैं।

गहनता से करायी जायेगी जांच: शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। शाह ने कहा, शीर्ष एजेंसियां पूरी गहनता से जांच कर रही हैं और तह तक जाएंगी। गृह मंत्री शाह ने कहा, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। किसी भी पहलू को खारिज नहीं किया गया है। जब उनसे पूछा गया, क्या यह आतंकी हमला है, तो उन्होंने कहा-फॉरेंसिक विशेषज्ञों और एनएसजी ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जब तक इन नमूनों की जांच नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। जब तक एजेंसियां सारे सुबूतों का विश्लेषण नहीं कर लेतीं, हम किसी एंगल को खारिज नहीं कर रहे।

ब्रिटेन ने भारत में यात्रा के लिए जारी किया ट्रैवेल एडवाइजरी

लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए विस्फोट के बाद ब्रिटेन ने भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा के विरुद्ध यात्रा परामर्श जारी किया है। एफसीडीओ ने भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किमी के भीतर किसी भी यात्रा के विरुद्ध सलाह दी है। बाघा-अटारी सीमा क्रॉसिंग बंद कर दी गई है। एफसीडीओ ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर शहर और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित) की सभी यात्राओं के विरुद्ध सलाह दी है।Image displays a map-like graphic with highlighted regions in India where FCDO advises against travel, including the India-Pakistan border area marked in red, Union Territory of Jammu and Kashmir with specific exceptions noted for Jammu city, and the state of Manipur. Text details advisories against all travel within 10km of the border, closure of Wagah-Attari crossing, restrictions in Jammu and Kashmir except air and local travel in Jammu, and against non-essential travel to Manipur due to curfews and clashes since 2023. Additional section mentions an explosion at Red Fort Lal Qila Metro Station in Delhi, advising to follow local authorities if in the immediate area.

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुख

Screenshot of an X post by Philip Green OAM showing text with deepest condolences for incident near Delhis Red Fort prayer hands emoji thoughts with families of lost loved ones and wishes for speedy recovery of injured signed by Narendra Modi and Jaisankar with profile image of a man in suit.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *