पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते CBI ने किया गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। सीबीआई की टीम ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने रिश्वत की शिकायत मिलने पर ट्रैप लगाकर भुल्लर को गिरफ्तार किया। पता चला है कि भुल्लर पर पांच लाख रुपये महीना लेने का आरोप है। चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित घर पर टीम परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
बताते चले कि डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर अपनी सख्त कार्रवाई और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते थे। उन्हें ड्रग माफिया, संगठित अपराध और सामाजिक सुरक्षा जैसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के लिए जाना जाता रहा है। हालांकि, अब भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई पिछले कुछ दिनों से भुल्लर पर नजर रख रही थी। गुरुवार को ट्रैप लगाकर उन्हें पांच लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं भुल्लर को पकडऩे के बाद चंडीगढ़ और रोपड़ में उनके ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश दी है। हालांकि अभी सीबीआई की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *