नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए की गयी छापेमारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के मेडिकल स्टोर्स पर मानकों के अनुरूप औषधियों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर्स की जांच करते हुए 2 दवाइयों के नमूने संग्रहित किये।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप एवं जिला अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के सभी मेडिकल स्टोर्स पर मानकों के अनुरूप औषधियों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहा है। इसीक्रम में आज औषधि निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय के द्वारा मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जांच के क्रम में बिहारी मेडिकल स्टोर सलेमपुर बरखा का औचक निरीक्षण कर 2 नमूने भरे गए। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार आने वाले धनतेरस एवं दीपावली पर नशीली दवाओं के उपयोग पर रोक लगाने हेतु राजेपुर ब्लॉक से जैनापुर तक निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों एवं फर्रुखाबाद केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन प्रबंधक से मुलाकात कर त्योहार के दिनों में किसी भी प्रकार से नशीली दवाओं की बिक्री एवं दुरुपयोग ना हो निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान माँ पूर्णिमा मेडिकल स्टोर राजेपुर निबिया का निरीक्षण किया गया। जहां पर निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं। जिसके लिए शो कॉज नोटिस जारी किया जा रहा है एवं फर्म से एक नमूना भी भरा गया है। जिसे जांच के लिए लखनऊ राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *