नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली के शाहदरा, मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम जिलों में बारिश होने की संभावना है। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर तक आसमानी आफत ने लोगों जीना मुश्किल कर दिया है।
यूपी के ज्यादातर जिलों में आज बारिश से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 7 सितंबर को दिल्ली से सटे जिले गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, बागपत में जरूर भारी बारिश की संभावना है, लेकिन बांकी जिलों में बारिश से राहत रहेगी। 8 और 9 सितंबर को यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, 10 सितंबर को पूर्वी हिस्से में बारिश होगी और 11 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान
