सपा सैनिक प्रकोष्ठ के राजेश सिंह व रामरतन बने जिला उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को पार्टी कार्यालय आवास विकास में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव द्वारा पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। राजेश सिंह सोमवंशी व रामरतन को सैनिक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। पवन बाथम द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष केके यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। जिसके चलते दो पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने बूथ कमेटी शीघ्र गठित करें। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेंचे लाल यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, यशभान सिंह, भूपेन्द्र, बहादुर सिंह, रणवीर सिंह, कश्मीर सिंह, छोटे सिंह, सुशील कुमार, बृजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *