फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने रविवार को संगठन का विस्तार किया। कादरी गेट स्थित जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक कर एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी को नियुक्त पत्र वितरित किए गए। नगर अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक की नियुक्ति हुई। जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने संगठन का विस्तार करते हुए क्षत्रियों की आवाज को बुलंद किया। करणी सेना हमेशा आगे रही है, चाहें वह कोई भी कार्यक्रम रहा हो।
चाहे वह राणा सांगा विवाद हो, चाहे पद्मावती विवाद हो करणी सेना ने हमेशा समाज के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है। रामजीलाल सुमन विवाद पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका डीएनए भारतीय नहीं है। जो देश के महापुरुषों का सम्मान नहीं कर सकता वह देश का कैसे हो सकता है। जिला महासचिव प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि युवाओं को शिक्षा रोजगार व्यापार में भी अग्रणी भूमिका में रहना चाहिए। युवाओं को अपने समाज के इतिहास और महापुरुषों के बारे में अवश्य जानना चाहिए। युवा जिलाध्यक्ष जानू ठाकुर ने विचार रखे। मंथन ठाकुर ने जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष कमालगंज अनुज गहरवार और नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद रूद्र प्रताप सिंह को बनाया गया। शिवम् सिंह और सत्यभान सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। शेखर सिंह को युवा ब्लॉक महासचिव राजेपुर, सूरज सिंह युवा ब्लॉक सचिव राजेपुर, संजीव चौहान को युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेपुर की जिम्मेदारी दी गई। युवा नगर अध्यक्ष फर्रुखाबाद भूपेंद्र प्रताप सिंह को युवा नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। शिवाय राठौर को युवा नगर उपाध्यक्ष, आशुतोष राठौर को युवा नगर महासचिव, शिवाय चौहान को युवा नगर सचिव बनाया गया। युवा जिला उपाध्यक्ष केशव प्रताप सिंह सिसोदिया बनाए गए। युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद शिवम् सिंह सिसोदिया को बनाया गया। संचालन युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी ने किया
राजपूत करणी सेना ने संगठन का किया विस्तार, बनाये एक दर्जन पदाधिकारी
