सर्चलाइट भवन बीबीगंज में मना रक्षाबंधन पर्व

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सर्चलाईट भवन बीबीगंज में रक्षाबंधन का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीश्री 108 ईवरदास महाराज, विशिष्ट अतिथि जीवन कुमार सम्भागीय निरीक्षक परिवहन विभाग, मुख्य वक्ता भ्राता भदन्त करूणाकर, कार्यक्रम अध्यक्ष भ्राता सुशील शाक्य विधायक अमृतपुर मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत बैज, पट्टा एवं पुष्प मालाओं से हुआ। बी.के.पूनम बहन ने सभी का स्वागत शब्दों से किया। मुख्य वक्ता भ्राता भदन्त करूणाकर महाथेरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जब हम पवित्र कार्य के लिए निकलते हैं तो सम्पूर्ण सकारात्मक शक्ति हमें उस कार्य को करने के लिए मददगार बन जाती हैं। सकारात्मक चिंतन जिस प्रकार हमें उन्नति की ओर ले जाता है उसी प्रकार नकारात्मक हमारी अधोगति कर देता है, हमारे अन्दर के सभी दिव्यगुणों को नष्ट कर देता है। कोई भी किसी भी धर्मस्थल पर जाने से पवित्र नहीं बन सकता। तब तक मन, वाणी, कर्म, सम्बन्ध सम्पर्क में पवित्रता नहीं होगी। विशिष्ट अतिथि भ्राता जीवन कुमार ने कहा कि जब हम भगवान पर सर्वसमर्पण करके सेवा करते है तो काम काम नहीं लगता केवल खेल लगता है। मुख्य अतिथि श्री श्री 108 ईश्वरदास महाराज ने कहा कि मातृशक्ति की रक्षा हो उसी का उदाहरण रक्षाबंधन का ये अलौकिक पर्व है। मातृ शक्ति ही संसार में प्रथम है, क्योकि इनसे ही संत, महन्त, वीरों का जन्म हुआ। केन्द्र संचालिका बी.के.मंजु बहन ने कहा कि यह पर्व इस पवित्र मास में ही होता है क्योंकि इस मास में सभी लोग चाहे वे गृहस्थी ही क्यों न हो सभी पवित्र रहते हैं, तामसिक एवं एवं मासाहारी भोजन का सेवन न के बराबर होता है। इस मौके पर अजय गुप्ता, कमलेश, पुनीत गुप्ता, रोहित गाोयल, ब्रजभूषण सिंह, शिवराम, उमाशंकर एडवोकेट, आर0एल0 राजपूत, जवाहर सक्सेना, जयसिंह यादव, मिथलेश बहन, बीना गुप्ता, रामरानी, धनश्री एवं कई भाई बहनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *