नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति व सेवा पखवाड़ा के तहत विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विकास खंड अधिकारी ने खुद रैली में प्रतिभाग किया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर शुक्रवार को विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिशन शक्ति सेवा पखवाड़ा के तहत जागरूक किया। बाद में जागरूकता रैली का विकास खंडाधिकारी ने शुभारंभ किया। विकास खंड अधिकारी ने भी रैली में प्रतिभाग किया। विकास खंड अधिकारी तथा इंचार्ज सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय में सभी कार्यत्रियों के साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार के तहत नारेबाजी करते हुए रैली कस्बा नवाबगंज के चौराहे तक गई। रैली में कार्यत्रियों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। रैली के बाद खंड विकास अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ाई तथा बाल विकास पुष्टाहार में सावधानियां व अन्य कई बिन्दुओं पर चर्चा की। इस मौके पर विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान, इंचार्ज सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय, महिला समूह ब्लॉक मिशन मंैनेजर ममता पाल, एडीओ आईएसबी सुखदेश कुमार, बीओपी आरडी शुभम सिंह, जिले से आए सीडीपीओ नवीन कुमार, कुणाल कुमार सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बैठक में मौजूद रही।
मिशन शक्ति व सेवा पखवाड़ा के तहत निकली रैली
