समृद्धि न्यूज। बाबा राम रहीम मंगलवार की सुबह 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया। सुबह सात बजे हनीप्रीत बाबा राम रहीम को लेकर सिरसा के लिए रवाना हो गई। बाबा का 15 अगस्त को जन्मदिन है। हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से एक बार फिर गुरमीत राम रहीम बाहर निकला है। 40 दिन की पैरोल लेकर बाहर आया है। वह पुलिस सुरक्षा में सुबह तडक़े सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ है। 14वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। 15 अगस्त को कैदी राम रहीम का जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि सिरसा डेरे में रक्षाबंधन के बाद जन्मदिन मनाया जाएगा। साध्वी यौन उत्पीडऩ केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।
राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से आया बाहर
