रामेश्वर गिरि का निधन: समाधि बनाने व अंतिम संस्कार को लेकर शिष्य दो गुटों में बंटे

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव भटासा ब्रह्मदेव मन्दिर में रहने वाले रामेश्वर गिरी महाराज उम्र 80 वर्ष का बीमारी के चलते निधन हो गया। जिस पर उनके शिष्य रामआसरे गिरी, सूरज गिरी, माया गिरी ने मन्दिर परिसर में उनकी समाधि बनाने को कहा। वहीं ग्रामीणों ने समाधि बनाने का विरोध करते हुए कहा कि पंचायत की भूमि है। जहाँ वर्षों से मेला भी लगता है। उन्होंने बाबा जी का अन्तिम संस्कार गंगाघाट पर करने का प्रस्ताव रखकर सहयोग करने की बात कही। वहीं शिष्य और नागा साधू ने कहा कि बाबा ने जहाँ अन्तिम सॉस ली है उनकी समाधि वहीं बनेगी। विवाद बढऩे पर तहसीलदार विक्रम सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कस्बा चौकी इन्चार्ज नागेन्द्र, मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश कुमार, कांस्टेबिल सिद्दू सिंह, कांस्टेबिल अंकित गंगवार सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से लम्बी वार्ता कर बाबा की समाधि मन्दिर के पास गाँव के निकट बनाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *