रामनगरिया मेला: अब बिना पंजीकरण नहीं चलेंगी नावें

 ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पर लगे श्री रामनगरिया मेले में इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने सख्त निर्णय लिया है। गंगा में नाव संचालन के लिए नाविकों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीकरण के किसी भी नाव को चलाने की अनुमति नहीं होगी। जिलाधिकारी की पहल पर जिला गंगा समिति ने मेले के दौरान नाव संचालन और घाट व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत प्रत्येक नाव पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट रखना जरूरी होगा। नाव की तय क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर कार्रवाई की जाएगी। घाट की दुकानों का पंजीकरण, नावों के साथ-साथ घाट क्षेत्र में लगने वाली दुकानों का भी पंजीकरण होगा। मेले के दौरान बड़ी संख्या में संत, कल्पवासी और श्रद्धालु गंगा विहार के लिए नावों का उपयोग करते हैं। पूर्व वर्षों में बिना पंजीकरण कई नाविक ओवरलोडिंग करते पाए गए। जिससे हादसों की आशंका बनी रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *