फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन अज्ञात युवक की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। उसकी शिनाख्त शनिवार को उसके परिजनों ने कौशल पुत्र शिवचरन निवासी गोपालपुर थाना कमालगंज के रुप में की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फतेहगढ़ के याकूतगंज रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस अज्ञात युवक की पहचान करने में जुटी हुई थी, तभी शनिवार को सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त कौशल उम्र करीब २२ वर्ष पुत्र शिवचरन निवासी गोपालपुर थाना कमालगंज के रुप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक का नेवी में नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर आ गया था। उसकी १८.०१.२०२६ को ज्वाइनिंग होनी थी।
ट्रेन से कटने वाले युवक की हुई शिनाख्त
