रसमय संकीर्तन का हुआ आयोजन

चुनार। नगर स्थित सुरभि शोध संस्थान में रविवार को गौ पूजन, व रसमय संकीर्तन का कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के पूर्व गोवर्धन गौशाला में विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ गौ पूजन किया। इस दौरान गौ माता को गुड़ का लड्डू,चना, फल आदि का भोग लगाया गया और आरती उतारी गई ।सायंकाल रसमय संकीर्तन में दिल्ली की प्रख्यात भजन गायिका निकुंज कामरा व आरूषि गंभीर ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्याम सुंदर मदन मोहन बाँसुरी वाले, तू न सभांले तो मुझे कौन संभाले ,सावन की सबको बधाई श्रीराधारानी झूलन को आई,कार्यक्रम के दौरान शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत जालान, अमित चतुर्वेदी, आकाश मोदी,प्यारेकृष्ण अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बृजगोपाल अग्रवाल, राजकुमार केजरीवाल, दीपक सिंह ,केजरीवाल,सोमजी भाई पटेल सहित अन्य श्रोता रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *