राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आज कमालगंज खंड के विभिन्न मंडलों में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गणवेश में संगठित होकर नगर भ्रमण किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक मार्ग में उपस्थित रहे।
यह संचलन संघ के विभिन्न मंडलों में एक साथ आयोजित किया गया। जिनमें मुख्य रूप से अमानाबाद मंडल के गदनपुर और विचपुरी, नगरिया देवधरापुर, दरियागंज तथा अहमदपुर देवरिया मंडल शामिल थे। पथ संचलन का नेतृत्व रवि पाठक ने किया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ घोष (बैंड) की धुन पर कदमताल करते हुए नगर भ्रमण किया। मार्ग में खड़े नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राजीव चतुर्वेदी, रवि शर्मा, सौदान सिंह, श्यामबहादुर, आनंद सहित संघ के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचलन के समापन पर आयोजित कार्यक्रकम में वक्ताओं ने संघ के शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर होने की बात कही। उन्होंने संगठन, सेवा और संस्कार के मूल भाव को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया। संचलन का समापन प्रार्थना एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर जानकारी देते हुए नेतृत्वकर्ता रवि पाठक ने बताया कि खंड के सफल संचलन के बाद अब 12 अक्टूबर को कमालगंज नगर में एक और पथ संचलन की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *