रवेंद्र सिंह बने सपा के विधानसभा उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर के मार्गदर्शन में अमृतपुर विधानसभा के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ भोला भैया ने रवेंद्र सिंह यादव को अमृतपुर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके उपाध्यक्ष बनने पर चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने निवास पर रवेंद्र सिंह यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया और आगामी लोकसभा ुचुनाव के लिए लग जाने के लिए निर्देश दिये। रवेंद्र ंिसंह के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी के लोगों ने बधाई दी। रवेंद्र सिंह ने बताया विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत कर क्षेत्र में पार्टी का नया आयाम स्थापित करुंगा। मीडिया सेल प्रभारी विवेक यादव ने रवेंद्र सिंह को बधाई दी। इस मौके पर अन्य पार्टी के लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *