समृद्धि न्यूज। महाराष्ट्र से एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि आरोपी का नाम रवि कुमार वर्मा है। रवि कलवा ठाणे का रहने वाला है। वह नौसेना डॉक में जूनियर मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में काम करता था। रवि पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान को 14 भारतीय पनडुब्बियों और युद्धपोतों के बारे में जानकारी दी है। अब रवि से पूछताछ की जाएगी कि उसने यह जानकारी पाकिस्तान को कैसे मुहैया कराई।
जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार वर्मा पाकिस्तान खूफिया एजेंसी आईएसआई के दो फेसबुक अकाउंट से संपर्क में था। ये दोनों फेसबुक पेज पायल शर्मा और इसप्रीत के नाम से बने हैं। इन्हीं दोनों फेसबुक पेज पर रवि वर्मा ने 14 पनडुब्बियों और युद्धपोतों के बारे में जानकारी शेयर की थी।
मां ने कहा बेटा निर्दोष है
दूसरी ओर रवि की मां ने फेसबुक पर राज खोलते हुए कहा है कि उनका बेटा निर्दोष है। उसकी मां ने बताया कि उनके को शराब पीने की लत है और उनका बड़ा बेटा कैंसर से पीडि़त है, जबकि उनकी बेटी की तलाक हो चुकी है। ऐसे में रवि ही उनका एकमात्र सहारा था। जानकारी के मुताबिक रवि और फेसबुक के जरिए महिला के संपर्क में आया था। हालांकि रवि की मां ने फेसबुक बंद करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि महिला उनके बेटे को धोखा दे रही है।
रवि ने पाकिस्तान को और क्या जानकारी दी
रवि वर्मा नवंबर 2024 से एक पाकिस्तानी फेसबुक अकाउंट के संपर्क में था। चूंकि नेवल डॉक एरिया में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है, इसलिए आरोपी रवि वर्मा वहां के युद्धपोतों की संरचना और अन्य जानकारी याद कर लेता था और फिर उसे पायल शर्मा और एस्प्रिट अकाउंट पर भेज देता था। जांच में यह भी पता चला है कि रवि यह जानकारी ऑडियो और टेक्स्ट फॉर्मेट के साथ-साथ तस्वीरें लेकर भी भेजता था। इन दोनों अकाउंट के जरिए रवि वर्मा से किसी प्रोजेक्ट के लिए युद्धपोतों के बारे में जानकारी मांगी जा रही थी। जांच में पता चला है कि रवि बार-बार इन दोनों अकाउंट पर यह जानकारी भेज रहा था।