
अयोध्या।खिलाड़ियों को अपने खेल में उच्च स्थान प्राप्त कर इस क्षेत्र में अपना कैरियर तलाश करना चाहिए।नियमित अभ्यास एवं संघर्ष खिलाड़ियों को लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अत्यंत आवश्यक है।उक्त बातें साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अभय कुमार सिंह ने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के समापन अवसर पर साकेत महाविद्यालय में कहीं।विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष प्रान्तीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं डॉ विवेक कुमार सिंह प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय ने खिलाड़ियों को संबोधित किया।इस दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम विजेता एवं आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान की टीम उपविजेता रही। दिव्य प्रकाश सिंह को बेस्ट शॉट ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।कार्यक्रम में डॉ पूनम जोशी अध्यक्षा शारीरिक-शिक्षा विभाग ने अतिथियों का स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर अमूल्य कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो मिर्जा शहाब शाह अध्यक्ष वाणिज्य सकाय ने किया।विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ अर्जुन सिंह एवं संजय शर्मा उपस्थित रहे।दो दिवसीय प्रतियोगिता में का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,अयोध्या,अवध विश्वविद्यालय,परिसर,आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय, बभनान गोंडा,लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोंडा एवं नंदिनी नगर महाविद्यालय,नवाबगंज गोंडा की टीमो ने भाग लिया था। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिकारी प्रो बी.डी द्विवेदी अध्यक्ष क्रीडा परिषद प्रो अमूल्य कुमार सिंह,सचिव क्रीडा परिषद अवध विश्वविद्यालय प्रो आशीष प्रताप सिंह,क्रीडा परिषद सदस्य डॉ विनय कुमार सिंह,डॉ समरेन्द्र बहादुर सिंह,शिवकरण सिंह के अतिरिक्त डा उमापति,डॉ अखिलेश,डॉ रमेश सिंह एवं डॉ अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल सहायक आकाश सिंह, अंकुर सिंह,अमन गुप्ता,शैलेश एवं अजय मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
