कंपिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार शाम घर के पास ही खेत में कूड़ा डालने गयी थी। उसी समय सामुदायिक शौचालय के निकट गांव का एक युवक मिल गया। युवक ने युवती का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर दबोच लिया। युवती के शोर मचाने पर स्वजन मौके पर आ गए। स्वजनों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को थाने ले आयी। पीडि़ता ने पिता के साथ थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया तहरीर मिली है। आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छेड़छाड़ कर रहे युवक को परिजनों ने पीटा
