कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल बाग निवासी काशिफ उद्दीन खां पुत्र सदरउद्दीन खां ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह अपने परिवार के साथ अलीगढ़ में रहता है। मेरे दो पैतृक मकान मोहल्ले में है। पड़ोसी ने १६ अगस्त को सूचना दी कि तुम्हारे दोनों मकानों से मोहल्ले के ही रहने वाले दापिन खां पुत्र फराहीम खां व हुमैर खाँ उर्फ झम्मू पुत्र बाबू खां तथा जुबैर खां पुत्र महताब खां ने तांबे के बर्तन बजन दो कुंटल, पीतल के बर्तन ८० किलो व गैस चूल्हा, आदि कीमत सामान दरवाजे, जंगले, बैटरी, इन्वर्टर आदि चोरी कर ले गये। जब यह लोग ई-रिक्शे पर लादकर ले जा रहे थे, तो मोहल्ले वालों ने देखा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
