
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्यावर्त बैंक स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारणी की बैठक ठंडी सडक़ स्थित एक होटल के सभागार में २२ क्षेत्रीय इकाईयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में आर्यावर्त बैंक अधिकारी एसोसिएशन की केंद्रीय इकाई के महामंत्री सुधीर सक्सेना, आर्यावर्त बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष कामरेड उमेश यादव, महामंत्री कामरेड ओएन टंडन, अरूणाभ अरुणेश, रवि श्रीवास्तव, हर्षित दीक्षित, पीके सक्सेना, हिमांशु गुप्ता, मनोज शर्मा इत्यादि ने भाग लिया। कार्यकारिणी के सेवानिवृत्ति साथियों का केंद्रीय इकाई द्वारा शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। एवं महामंत्री के समक्ष समस्यायें रखी गई। जिसका निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आर्यावर्त बैंक अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर सक्सेना ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे द्विपक्षीय समझौते, एनपीएस, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, दैनिक वेतन भोगी के नियमितीकरण की स्थिति से अवगत कराते हुए बैंक में चल रही समस्याओं पर से भी अवगत कराया। सभा में आर्यावर्त बैंक स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री कामरेडओ एन टंडन ने अपने संगठन की उपलब्धियां, कार्य प्रणाली, राष्ट्रीय स्तर की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि हमारे संयुक्त संगठनों का राष्ट्रीय अधिवेशन 23 व 24 दिसंबर को अलीगढ़ में होने जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि बैंक में कार्यरत समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों के अथक प्रयासों से बैंक पीसीए में जाने से बच गया है तथा बैंक अध्यक्ष द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुपालन में पदोन्नति प्रक्रिया का परिपत्र भी जारी कर दिया गया है। संचालन राजेश कुमार ने की। केंद्रीय इकाई का गठन करते हुए अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री कामरेड सुधीर सक्सेना को संरक्षक, कामरेड उमेश यादव को अध्यक्ष, कामरेडओ एन टंडन को पुन: महामंत्री व कामरेड नीतीश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया तथा कामरेड अरूणाभ अरुणेश को पुन: मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
