
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पिज्जा रेस्टोरेंट में जिस्म फिरौसी होने की जानकारी जब प्रशासन को हुई तो पुलिस ने छापा मारकर ९ युवतियां और ११ युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में अलग-अलग कमरों से बरामद कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप कुमार अग्निहोत्री व उसके पिता प्रमोद अग्निहोत्री निवासी न्यू नवदिया कोतवाली फतेहगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रविवार को पिज्ज संचालक जो कि बीएसए कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर संविदा के रुप में कार्यरत है। लम्बे समय से गैर हाजिर चल रहा है। उसे व उसके पिता जो दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हो चुके है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित चार लोगों पर धारा ३७२, ३७३ व धारा ३, ४, ५, ६ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम १९५६ के तहत मुकदमा दर्ज कर पिता-पुत्र का चालान कर जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार निचले स्तर पर रेस्टोरेंट में हो रहे देह व्यापार की जानकारी थी। राजनैतिक संरक्षण व पुलिसिया दोस्ती के चलते इस पर पर्दा पड़ा था। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर मजिस्टे्रट की अगुवाई में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही हुई है|
