जाति आधारित जनगणना कराकर पसमांदा को दिया जाये आरक्षण: शाकिर अली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली मंसूरी ने कहा कि ओबीसी की जाति आधारित जनगणना करायी जाये। जिसमें मुस्लिम समाज के पसमांदा तबके के लोगों को अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जाये। बढ़पुर स्थित एक होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली मंसूरी व उपाध्यक्ष अदनान शाकिर एवं प्रदेश अध्यक्ष असलम कुरैशी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पिछड़े अनुसूचित जाति व जन जाति, ओबीसी को आरक्षण की व्यवस्था के साथ कोटा किया जाये। सच्चर कमिशन रिपोर्ट लागू की जाये व उनके बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज की ८५ प्रतिशत हिस्सेदारी है। पसमांदा मुस्लिम समाज के बिना बिहार में सरकार नहीं बन पायेगी। कांगे्रस ने पसमांदा मुसलमानों के साथ तुष्टीकरण की राजनीति की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पसमांदा समाज की बात उठायी है, आदि मुद्दों को लेकर पसमांदा समाज अपनी हिस्सेदारी की मांग करता है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाये। प्रदेश में एस0सी0एस0टी0 की तमाम जातियां सूचीबद्ध नहीं है। उन्हें सूचीबद्ध कर जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाये। पसमांदा आयोग का केंद्र व प्रदेश में गठन किया जाये। इस मौके पर शमशेर खां आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *