जनपदीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य परिषद की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का गठन भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में हुआ। जनपदीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी की अध्यक्षता कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष कुलदीप दुबे ने की। संरक्षक रवि शंकर तिवारी विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे। प्रांतीय कोषाध्यक्ष इंद्रभूषण पटेल व कृष्ण मोहन द्विवेदी ने संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश भारद्वाज व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेशचंद्र वर्मा, नरेंद्रपाल सिंह सोलंकी, दिनेशचंद्र कटियार, आरिफ जमाल, रामऔतार त्रिपाठी, हरीराम त्रिवेदी, अवधेशचंद्र, अशोक सिंह, खुशीराम, रामनरेश मराल, शिवराम सिंह, सोबरन सिंह, नरसिंह यादव, वीरेंद्र सिंह, लालता प्रसाद कुशवाहा, शीला कुशवाहा, ओमप्रकाश गंगवार, रघुवंश शर्मा, सुखवीर सिंह यादव, श्याम जी यादव,जसवंत सिंह यादव, अखिलेश सिंह को प्रतीक चिंह देकर शाल ओड़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने शैक्षिक उन्नयन के लिए शिक्षकों की तकनीकि पर जोर दिया और शिक्षक एवं अनुशासन बनाये रखने की अपील की। आभार रामशंकर गुप्ता ने जाया। कार्यक्रम में इंद्रबूषण पटेल रवि शंकर तिवारी ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *