रिंकू सिंह ने की समाजवादी पार्टी की सांसद से सगाई

टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की. प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और अब ये खिलाड़ी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है. रिंकू सिंह की मंगेतर की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं वो मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं. प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की.प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा में एंट्री की थी. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं. वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने  बताया कि रिंकू और प्रिया दोनों घर में नहीं हैं। ऐसे में सगाई का सवाल ही नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह बताया कि दोनों की शादी को लेकर बातचीत चल रही है। प्रिया के परिवार के लोग रिंकू के घर गए थे, लेकिन दोनों की सगाई नहीं हुई है। प्रिया सरोज सांसदों के दल के साथ तिरुवनंतपुरम में हैं। वहीं, रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारियों में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *