न्यायालय के आदेश पर सडक़ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गगनी निवासी तुलाराम पुत्र श्रीराम ने लिखाए गए मुकदमे में बताया कि मेरा भाई बृजेश कुमार ९ अक्टूबर को लगभग दोपहर 12.30 के समय खुदागंज से सिंगी रामपुर जा रहा था, तभी रास्ते में पेशाब करने के लिए रुका। जहां पेशाब करके वापस आने वह अपनी गाड़ी पर के पास खड़ा हो गया। उधर सिंगीरामपुर से गलत साइड में तेजी व लापरवाही से चलते हुए विवेक पुत्र सर्वेश ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मेरे भाई का हाथ फैक्चर हो गया तथा उंगलियों का पंजा टूट गया। अंकित व सर्वेश चिक जो कि पीछे बैठा था वह दोनों काफी नशे में थे। मेरा भाई लगभग एक डेढ़ घंटा बेहोशी की हालत में वहीं पड़ा रहा। आसपास के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर मैं अपने भाई के पास पहुंचा और वहां से एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में लेकर गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहिया के लिए रेफर कर दिया। भाई के हाथ में लगी चोटों की गंभीरता को देखते हुए वहां से डॉक्टर ने सैफई के लिए रेफर किया, लेकिन मैंने एक प्राइवेट अस्पताल आवास विकास में उसका इलाज करवाया और अभी इलाज चल रहा है। भाई को होश में आने पर उसने पूरी जानकारी दी। इसके बाद प्रार्थी ने संबंधित चौकी खुदागंज तथा थाना कमालगंज में कई बार प्रार्थना पत्र दिये, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक को भी डाक द्वारा प्रार्थना पत्र प्रषित किये गये, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *