फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माधौपुर में कब्जा मुक्त होने के बाद नर्मदेश्वर शिवालय में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज ने विधि विधान से भगवान शंकर का पूजन कराया। महाभिषेक के साथ पूजन हुआ। स्थानीय लोगों के अलावा शहर से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। महिलाओं ने भी मंदिर में जलाभिषेक कर पूजन किया। देर शाम ढोलक पर मंदिर परिसर में गीत गाकर शिवरात्रि मनायी गई और प्रसाद वितरित किया गया। आचार्य सर्वेश शुक्ला व हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने पूजन किया। इस मौके पर सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक, आशाराम पाल, दिलीप भारद्वाज, अमन दुबे ने महापूजा में भाग लिया। ईश्वरदास महाराज ने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार होने से विकास के रास्ते भी खुलेंगे।
शिवरात्रि पर माधौपुर नर्मदेश्वर शिवालय में हुआ रुद्राभिषेक
