सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का हुआ आयोजन

 अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने निकाली बाइक रैली
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सरदार वल्लभभाई पटेल की150वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी व कायमगज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल के अलावा थाना कायमगंज का समस्त पुलिस बल एवं पुलिस लाइन फतेहगढ़ से आए रिक्रूट आरक्षियों तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं संभ्रांत नागरिक ने बढ़-चढक़र भाग लिया। यह दौड़ विद्या मंदिर महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यहां सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन एकता, निष्ठा और सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, मोनिका अग्रवाल, सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव, कुलदीप आर्य और सिल्की मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली पुलगालिब से होती हुई नगर पालिका परिषद कायमगंज में पहुंची। जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद बाजार, बजरिया होते हुए मोटरसाइकिल रैली विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज में पहुंची। वहां पर सभी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष वरुण गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष मनोज गंगवार, डॉ0 अतुल सिंह गंगवार, द्रोण सिंह गंगवार, मनोज भाई, पूर्व प्रधानाचार्य राजीव गंगवार, दिलीप गंगवार, पीयूष गंगवार, अमित गंगवार, ज्ञानेश गंगवार, लालू गंगवार, सिद्धार्थ गंगवार, गौतम गंगवार, पप्पू गंगवार, बंटू गंगवार, सोनू गंगवार, अमन गंगवार, सुरजीत गंगवार सहति दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारत रतन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *