रुपेश गुप्ता व मुकेश राजपूत के कम्पिल पहुंचने पर जोरदार किया गया स्वागत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। दूसरी बार भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद कंपिल पहुंचे रूपेश गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके व फूल मालाओं के साथ उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही सांसद मुकेश राजपूत व जिलाध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की।
कम्पिल अटैना के व्यापारी ऋषभ गुप्ता ने अपने आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरुंगा। कार्यकर्ताओं के विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। साथ ही 2014 व 2019 लोकसभा एवं 2017 व 2022 विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। उसी तरह २०२४ में फिर जीतेंगे। हमारे सामने चुनौती है हम अपनी नीतियों और कार्यों से एकजुट होकर विपक्ष को हराने का कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सब एकजुट होंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा संगठन का कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता ही पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाता है, विषम से विषम परिस्थितियों में भी पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करते हैं। भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित है जनसंघ से लेकर भाजपा के निर्माण तक महापुरुषों और लाखों कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज शाक्य, निशांत गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, किशनु चतुर्वेदी, राजन मिश्रा, नवनीत किशोर पांडे, मोनू मिश्रा, भूरे श्रीवास्तव, सुरेंद्र सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *