भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव, एक ही कार पर रवाना

समृद्धि न्यूज। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे। पीएम मोदी ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पुतिन को रिसीव किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे को गले लगाया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच चुके हैं।

पीएम मोदी ने पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव किया और दोनों नेता आपस में गले मिले। एयरपोर्ट पर पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली में जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति पुतिन के बैनर पोस्टर्स और होर्डिंग लगाए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक और भारत मंडपम से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक कार में सवार होकर एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *