रुस के राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे चीन, जिनपिंग और पीएम मोदी की बैठक आज

समृद्धि न्यूज। एससीओ सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति पुतिन चार दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। जहां वे दो दिन एससीओ समिट में शामिल होंगे और साथ ही चीन के विजय दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।
चीन के तियानजिन में आज से एससीओ समिट शुरू होगा। इसमें पीएम मोदी के अलावा रुसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल होंगे। पीएम मोदी की जिनपिंग के साथ भी मीटिंग होगी। समिट से इतर पीएम मोदी और पुतिन के बीच भी मीटिंग होगी। एससीओ समिट पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। ये बैठकें इसलिए अहम हैं, क्योंकि ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक व्यापार में उपजे तनाव के बीच भारत और चीन द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हैं। दोनों नेता भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेंगे। साथ ही, पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद रिश्तों में तल्खी को दूर करने के उपायों पर विचार-विमर्श होने की भी संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *