
महिला द्वारा एक लाख रुपये देने का दबाव बनाने पर दिया घटना को अंजाम
अभियुक्त पवन पर दर्ज हैं आठ मुकदमे, मृतक का फोन व मंगलसूत्र बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सगुना हत्याकांड का खुलासा कर दो हत्यारों पवन पुत्र गोवर्धन लाल निवासी ग्राम कुइयांखेड़ा थाना शमशाबाद एवं एहसान उर्फ झब्बू पुत्र लाल निवासी ग्राम हंसापुर गोराईपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को बताया की महिला की हत्या के मामले में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की, तो पता चला पवन ने अपने साथी एहसान उर्फ झब्बू की मदद से महिला की हत्या की थी। पवन की महिला से बातचीत हुई थी। उसने महिला को घटनास्थल पर बुलाया था। वहां आरोपियों ने शराब पी और कहासुनी के आवेश में महिला की हत्या कर दी। उसके कपड़े जलाकर छुपा दिए और महिला का मोबाइल फोन व मंगलसूत्र लेकर चले गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का मोबाइल फोन व मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर जलाकर छुपाए गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पवन पर आठ मुकदमे दर्ज हंै। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस को बताया गया कि हमारा मृत महिला के यहां आना जाना था। 22 नवंबर को महिला को फैजबाग के पास बुलाया था। हम दोनों लोग उसे साथ लेकर पशु अस्पताल फैजबाग के पीछे गन्ने के खेत में पेड़ के नीचे बैठे। जहां हम लोगों ने शराब पी। महिला हम लोगों से एक लाख रूपये देने का दबाव बनाने लगी। हम लोगों ने रूपये देने से मना किया, तो महिला भडक़ गयी और जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। इस बात से हम लोगों ने गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। लाश की पहचान न हो सके इसलिये उसके कपड़े उतारकर आग लगा दी थी। कुछ अधजले कपड़े अस्पताल के पास ही झाडिय़ों में छिपा दिये थे। मालूम हो कि कोतवाली कायमगंज के ग्राम प्रेम नगर निवासी दयाराम की 44 वर्षी पत्नी सगुना 22 नवंबर को गायब हो गई थी। दयाराम ने 28 नवंबर को पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
