महाकुम्भ में टूर गाइड की भूमिका में नजर आयेगें नाविक

महाकुंभ 2025  की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रयागराज प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव पहल की है। योगी आदित्यनाथ ने मेले में कार्यरत ड्राइवर, नाविक, गाइड और ठेला संचालकों को विशेष ट्रैक सूट पहनने के निर्देश दिए है

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 की तैयारी जोरों पर है। इसके अंतर्गत आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने कुछ नई पहल की हैं। खासतौर से कुंभ मेले में कार्यरत ड्राइवर, नाविक, गाइड और ठेला संचालकों को विशेष तरह के ट्रैक सूट पहनाने की योजना बनाई गई है। इससे ना केवल इन्हें पहचानना आसान होगा, बल्कि पर्यटकों को भी इनसे सहायता प्राप्त करने में भी सुविधा होगी। प्रत्येक ट्रैक सूट पर कुंभ और पर्यटन विभाग का प्रतीक चिन्ह अंकित होगा। यह संबंधित व्यक्ति की पहचान को दर्शाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता में पारदर्शिता बनी रहेगी। प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और यात्री समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *