फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्री रामनगरिया पांचाल घाट में खोया पाया सेवा शिविर के तत्वावधान में सन्त महात्मा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार एवम कार्यक्रम आयोजक मेला समिति के सदस्य विजय मिश्र ने मेला समिति के संस्थापक सदस्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पण्डित रामसेवक मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी सन्त महात्माओं को जिलाधिकारी, अपरजिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, विजय मिश्र ने माल्यार्पण एवम शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, साथ ही जिलाधिकारी ने खोया पाया सेवा शिविर के संरक्षक ओमकार नाथ त्रिपाठी को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि हमारे सनातन में जो चार वर्ण हैं वह कर्म के आधार पर है न की जाति के आधार पर। बाहरी आक्रांताओं ने इस वर्ण आधारित व्यवस्था को जाति आधारित व्यवस्था बताकर भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया है। शंकराचार्य ने देश में चार मठों की स्थापना इस लिए की देश की एकता और अखंडता तथा संस्कृति अक्षुण्ण बनी रहे। सन्त समाज देश को दिशा देने का कार्य सदैव करता रहा है। मेला रामनगरिया सभी लोगों का मेला है मां भागीरथी के तट पर बहुत से लोगों को रोजगार भी प्राप्त होता है। कार्यकम के आयोजक विजय मिश्र ने जिलाधिकारी एवम मेला सचिव को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि मां भागीरथी के पावन तट पर धर्म कर्म एवम सेवा करने से बहुत पुण्य लाभ मिलता है यह मेला प्रयागराज मेला के बाद बहुत बड़ा मेला गंगा जी के तट पर लगता है इसमें बहुत सारे जनपदों के लोग गंगा स्नान एवम कल्प वास करते हैं। खोया पाया सेवा शिविर के माध्यम से खोए हुए बच्चो को उनके परिजनों को सौंपने का कार्य किया जाता है। इस शिविर की शुरुआत मेला के संस्थापक सदस्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पण्डित रामसेवक मिश्र ने की थी। कार्यक्रम का संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर स्वामी रामानन्द सरस्वती सुखदेव स्वरूप जी ओमास्वरूप जी रामकेवाल महाराज, ऊषा दुबे मृत्युंजय शर्मा, अरविन्द अग्निहोत्री, मनोज गंगवार, राजेश पाठक, शकुन्तला देवी, सौरभ त्रिपाठी, संतोष सिंह, शिवाशीष तिवारी, भजनू मिश्रा, रजत त्रिपाठी, सत्यपाल सिंह, प्रगल्भ शिवम मिश्रा, प्रबल प्रताप सिंह, रामू त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, निशांत, संदीप मिश्रा, संजू कुमार, डॉ. आदर्श मिश्रा, कैलाश यादव, बचनेश मिश्रा, संजू अग्निहोत्री, तरुण नारायण, विनय कुमार, शिवकुमार वर्मा, अंशु त्रिपाठी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मेला श्री रामनगरिया में सन्त महात्मा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
