- जनपद के तीन थाने में आठ मुकदमे है दर्ज
- गैंगस्टर, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में था वांछित
कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। सकरावा थाने की पुलिस ने कई संगीन धाराओं ने वांछित चल रहे 25000 इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जनपद के सौरिख, सकरावा, विशुनगढ़ थाने में गैंगस्टर, चोरी, आर्म्स एक्ट पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं अन्य धाराओं में सकरावा थाना के मोहद्दी नगर निवासी नवी अहमद उर्फ मोटा पुत्र कल्लन कुरैशी पर आठ मुकदमे दर्ज है। जिसमें वह वांछित चल रहा था। एसपी ने नवी अहमद पर 25000 रुपए का ईनाम रखा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सकरावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी ने अपनी टीम के साथ नामी बदमाश नबी अहमद उर्फ मोट (40) को बझेड़ी चौराहे पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया। पुलिस की छानबीन के दौरान नबी अहमद के पास से अवैध तमंचा एवं कारतूस समेत 8650 रूपए की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए नवी अहमद को जेल भेज दिया।
