सलमान ने लोगों से की कांग्रेस से जुडऩे की अपील, हुआ स्वागत

संगठन सृजन अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ की बैठक
कंपिल, समृद्धि न्यूज। पूर्व विदेश मंत्री ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक गांव में बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों को से बातचीत कर उन्हें आगामी चुनाव के बारे में समझाया। इस दौरान नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद मंगलवार दोपहर कंपिल पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वह कटिया गांव मे लगी चौपाल में लोगों से मिलकर कांग्रेस से जुडऩे की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के अलावा कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा की हमारा और पाकिस्तान के मुस्लिमों का एक ही मजहब है। फिर भी वह हिंदुस्तान के मुस्लिम भाइयों को नुकसान पहुंचा रहा है। हमारे लिए हमारा हिंदुस्तान ही सर्वोपरि है। इससे बढक़र कोई रिश्ता नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा की वह राहुल गाँधी के निर्देश पर गांव-गांव जाकर लोगों का एक्सरा कर रहे हैं। लोगों से मिलकर जानना चाह रहे है कि क्या कमियाँ रहीं और उनमें कैसे सुधार किया जाए। उन्होंने मौजूद लोगों से कांग्रेस से जुडऩे की अपील की। उन्होंने अनपढ़ को पढ़ाने व पढ़े लिखे व्यक्ति को लोगों के सामने अपने विचार रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कंपिल नगर कांग्रेस अध्यक्ष साबिर अली, रहमान, डॉ0 चंद्रपाल, संतोष राठौर, जोगपाल शाक्य सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *