दूधियों के भरे गये सैंपल, मचा हडक़ंप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी अक्षय प्रधान, विनोद कुमार, अरुण कुमार मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी व कर्मचारी के द्वारा दूधियों के सैंपल भरे गये। जिससे दूधियों में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बीते दिन एक दूधिया का ब्रांडेड दूध के पैकेट फाडक़र डिब्बे में डालकर पानी मिलाने का वीडिया वायरल हुआ था। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा दूधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में आज अधिकरियों ने थाना कादरीगेट क्षेत्र में कई दूधियों के दूध के सैंपल भरे गये। इस कार्यवाही से दूधियों में हडक़ंप मच गया। कई दूधिये इधर उधर से साइकिलें निकालते नजर आये। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *