
भोजन पर अनुसूचित जाति भाई बहनों को विधायक ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम सभा दतौली में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भोज का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासी गणेश के यहां आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस मौके पर नगर विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक समरसता के साथ काम करते हैं।भाजपा एक मात्र पार्टी है जो सर्व समाज को लेकर चलती है।समरसता भोज कार्यक्रम के माध्यम से सभी समाज को एकजुट करना है। इसलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन दलित बस्ती में किया जा रहा है जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का जुड़ाव हो सके।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है। जो दलित को सम्मान देती है। जबकि दूसरे दलों में दलित को सम्मान नहीं मिल पाता।भाजपा कार्यकर्ता में हमेशा समरसता का भाव होता है।भाजपा के द्वारा दलित बस्ती में भोज कार्यक्रम का आयोजन करने से लोगों में काफी जागरुकता आई है।उन्होंने अनुसूचित वर्ग के लोगों से मिल कर उनके साथ भोजन कर उनसे संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा सुझाव और विचारों को सुना।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर नंद कुमार सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, हरिभजन गौड़,कमलेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
