हाईकोर्ट में जज बनकर संजीव कुमार ने बढ़ाया जनपद का मान

 हरदोई, समृद्धि न्यूज। जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम लटेनी निवासी पूर्व जज हाईकोर्ट खेमकरन के सुपुत्र संजीव कुमार ने प्रयागराज हाई कोर्ट की पीठ में न्यायाधीश बनकर जिले का नाम रोशन किया है।न्याय मूर्ति संजीव कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।संजीव कुमार के प्रयागराज में जज बनने पर कस्बा शाहाबाद निवासी रतीराम गौतम ने ब्लाक चौराहा पर अपने समर्थकों शुभचिंतकों के साथ खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।संजीव कुमार सेवानिवृत्त जज खेमकरन के छोटे बेटे हैं। जस्टिस खेमकरन उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ में न्यायाधीश रह चुके हैं। तथा न्यायिक सेवा में उनका लंबा व सम्मानजनक कार्यकाल रहा है। पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए संजीव कुमार ने भी विधि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अब उन्हें हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने से जनपद का मान और बढ़ गया है।
शुभचिंतकों ने परिवार को बधाई दी

जस्टिस संजीव कुमार की नियुक्ति की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके परिवार को बधाई दी।उनका कहना है कि यह पूरे गांव और जिले के लिए प्रेरणादायक है कि एक छोटे से कस्बे से निकलकर कोई व्यक्ति देश की न्यायपालिका में इतनी बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंचे।न्यायिक क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि जस्टिस संजीव कुमार की कार्यशैली और न्याय के प्रति ईमानदारी उन्हें एक बेहतर जज बनाएगी। उनकी नियुक्ति से युवाओं को भी यह संदेश मिलेगा कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।हरदोई जनपद के इतिहास में यह क्षण लंबे समय तक याद रखा जाएगा, जब जिले का नाम एक बार फिर न्यायपालिका की ऊंचाइयों पर दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *