संजीव परिया की जमानत याचिका न्यायालय में दायर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव परिया को बीते दिनों फतेहगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उक्त मामले में संजीव परिया के अधिवक्ता ने जिला जज एवं सत्र न्यायधीश के समक्ष याचिका दायर की। जिला जज अवकाश पर होने के कारण उक्त जमानत याचिका अपर जिला जज प्रथम विष्णु चंद्र वैश्य के समक्ष प्रस्तुत की गई। जिसमे सुनवाई के लिए अगली तिथि 17 नवंबर नियत की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *