सेवानिवृत्त हुए सूबेदार का संकिसा नगरवासियों ने किया स्वागत

संकिसा, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत संकिसा बसन्तपुर के मोहल्ला अवन्तीबाई नगर निवासी सेना में सूबेदार रहे अजय कुमार वर्मा 30 वर्ष की सेवा के पश्चात रिटायर्ड होकर अपने घर (पुनपालपुर) पहुंचे, तो स्वजनों व पूर्व प्रधान दीपक राजपूत सहित अन्य नगरवासियों ने उनका बैंडबाजे के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया। पूर्व सूबेदार के बड़े भाई रवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू वर्मा ने बताया कि मेरे छोटे भाई अजय कुमार वर्मा सन् 1992 में सिपाही पद पर सेना में भोपाल छावनी से भर्ती हुए थे। जो जम्मू कश्मीर के गुलमार्ग, राजोरी, श्रीनगर में 10 वर्ष की सेवा के उपरांत अन्य स्थलों पर पोस्टिंग होकर अंत में नसीराबाद में ट्रांसफर होकर आये और यहीं से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होकर आए सूबेदार के गृह प्रवेश पर हवन पूजन तथा पूजा पाठ कर भण्डारे का भी आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *