
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शुभम यादव उर्फ हनी के आवास पर सर्वेश सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद के पद की जिम्मेदारी दी गई। किसान भाइयों को सक्रिय सदस्य बनाया गया। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शुभम यादव हनी व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोमवंशी, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू दीक्षित ने किसानों को सम्बोधित किया और उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, संगठन प्रचार मंत्री अमरीश शुक्ला, करुणा शंकर अग्निहोत्री आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
