फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तनाव में आकर विद्यालय संचालक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कादरी गेट के विकास नगर बढ़पुर निवासी 42 वर्षीय हिमांशु पुत्र आदेश गंगवार ने बीती देर रात लगभग 12.30 बजे तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पत्नी सागरिका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक 5 वर्षीय पुत्री है। मृतक हिमांशु का श्याम नगर में विद्यालय चलता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने बताया की गोली मारकर आत्महत्या की गयी है।
