बीते दिन खंड शिक्षाधिकारी ने छापा मारकर तीन विद्यालय किये थे सीज
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन खण्ड शिक्षाधिकारी ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण किया था। जिसमें तीन विद्यालय सीज किये थे, लेकिन इसके बावजूद भी अभी भी क्षेत्र में कई विद्यालय ऐसे हैं जो बगैर मान्यता के चल रहे हैंं।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र में कई स्थानों पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। जिनकी मान्यता केवल 5 तक की है, लेकिन क्लास कक्षा 12 तक के लग रहे हैं। मानक के अनुसार ना तो बैठने की कोई व्यवस्था है ना तो कोई टीचरों की व्यवस्था है। ऐसे विद्यालय जनता को लूटने में लगे हुए हैं। शिक्षकों की लंबी चौड़ी बातें में अभिभावक आ जाते हैं और अपने बच्चों का दाखिला उपरोक्त स्कूलों में करा देते हैं। इसके बाद अभिभावकों से कॉपी किताबों के नाम पर हजारों की रकम ली जाती है। जिन पर कमीशन 60 प्रतिशत मिलता है। प्रशासन ने एक दिन ही अभियान चलाया, जिसमें तीन स्कूल सीज किये गये थे। उसके बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। लोगों का कहना है कि खंड शिक्षाधिकारी ने खानापूर्ति करके अपना पल्ला झाड़ लिया है।
अभिभावकों को लूट रहे बगैर मान्यता के संचालित विद्यालय
