समृद्धि न्यूज। चीन में हो रहे एससीओ समिट का आज दूसरा दिन है। समिट में आज नेताओं की बैठक हो रही है। मीटिंग के बाद नेताओं का संबोधन भी होगा। समिट में पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई। तीनों नेता एक साथ आए। अब तीनों नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है। तियानजिन में पीएम मोदी और पुतिन मिलेंगे। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। इसी के चलते पीएम मोदी और पुतिन के बीच होने वाली इस मीटिंग पर अमेरिका की भी नजर है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping, Russian President Vladimir Putin, and other Heads of States/Heads of Governments pose for a group photograph at the Shanghai Cooperation Council (SCO) Summit in Tianjin, China.
(Source: DD News) pic.twitter.com/UftzXy6g3K
— ANI (@ANI) September 1, 2025
चीन के तियानजिन में हो रहा शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। सम्मेलन से पहले पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात करते नजर आए। सम्मेलन से इतर भी पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात होगी। दोनों नेताओं के बीच यूके्रन संघर्ष और ट्रंप के टैरिफ को लेकर चर्चा हो सकती है।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, तियानजिन में बातचीत जारी! एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचारों का आदान-प्रदान।
मीटिंग पर अमेरिका की नजर
ट्रंप की टैरिफ तानाशाही और तेल को लेकर छिड़े कूटनीतिक युद्ध के 3 साल महाशक्तियां पहली बार एक साथ एक मंच पर हैं। एक है रूस, जिसके ऑयल एक्सपोर्ट पर अमेरिका ने बैन लगाकर उसे आर्थिक चोट पहुंचाने की कोशिश की। तो दूसरी तरफ हैं चीन और भारत, जो युद्ध के बाद रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीद रहे हैं। ऐसे में जब पुतिन, पीएम मोदी और जिनपिंग एकसाथ एससीओ के मंच से अपनी बात रखेंगे,तो यकीनन डोनाल्ड ट्रंप उसे बड़े ध्यान से सुन रहे होंगे।
VIDEO | Tianjin, China: World leaders arrive for the 25th SCO Heads of State Council Summit.
PM Narendra Modi will address the plenary session of the summit today.#SCOSummit2025 #Modi #Tianjin
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/RP74qKvnrD
— Press Trust of India (@PTI_News) September 1, 2025
