44 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए किया है नामांक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। ४४ प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रस्तुत किया गया। १२ सितम्बर को नामांकन वापस किये जा सकते है।३ सितम्बर को बार कौंसिल उ0प्र0 के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया था। शिकायतकर्ता अरविन्द कुमार वर्मा, देवेन्द्र सिंह यादव, यादव सिंह शाक्य, सोनू मिश्रा ने असत्य व भ्रामक तथ्यों का प्रार्थना पत्र दिया व एल्डर्स कमेटी पर भ्रामक व असत्य आरोप लगाये। जबकि उक्त अधिवक्तागण पिछले पांच वर्षों से मॉडल बॉयलाज से चुनाव नहीं होने दे रहे थे। निरन्तर मॉडल बॉयलॉल का विरोध कर रहे थे और असंवैधानिक पदों पर आसीन हो परम्परा के चुनाव को कराने पर आमादा रहे। इनके द्वारा हर स्तर से मॉडल बॉयलाज से हो रहे चुनाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। एल्डर्स कमेटी पूर्ण कण से मॉडल बॉयलाज के नियम व प्राविधानों के तहत चुनाव करा रही है। बार कौंसिल उ0प्र0 से जिस सदस्य को बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के लिए मतदान करने का अधिकार दिया गया है वही अपना सीओपी नम्बर जो बार कौंसिल द्वारा जारी किया गया है को दिखाने पर ही मतदान करने का अधिकार पायेगा। सहायक मीडिया प्रभारी राजीव कुमार बाजपेयी ने बताया कि चुनाव हर्षोल्लास के साथ आगे बढ़ रहा है। बार कौंसिल को ९ सितम्बर के पत्र के संबंध में अवगत कराने हेतु पत्र भेज दिया जायेगा।
