कायमगंज, समृद्धि न्यूज। एसडीओ ने टीम के साथ विद्युत चोरी को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान उपभोक्ताओं में हडक़ंप मच गया। चोरी करते पाये गये उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को एसडीओ विनोद कनौजिया ने टीम के साथ बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुडिय़ा के वर्तमान प्रधान साजिद खाँ उर्फ भैया, बव्वन, तबस्सुम को बिजली चोरी करते पकडा। इसके बाद उन्होंने गाँव लाल बाग में तारिख अन्सारी को कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़। एसडीओ विनोद कनौजिया ने बताया की बकाया बिलों के रूप मे उन्होने 3 लाख 90 हजार की वसूली की है। एसडीओ ने बताय कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान बराबर जारी रहेगा।
एसडीेम ने टीम के साथ बकायेदारों पर कसा शिकंजा
